#सावधान: अगस्त के आखिरी चार दिनों में लगेगा विष योग, इन 5 राशियों को रहेना होगा सतर्क....

#सावधान: अगस्त के आखिरी चार दिनों में लगेगा विष योग, इन 5 राशियों को रहेना होगा सतर्क….

जब शनि और चंद्रमा एक साथ गोजर करने लगता है तो विष योग बनता है। ऐसा संयोग कई राशि वालों के लिए बेहद कष्टकारी माना जाता है। वैसे तो प्रत्येक माह में एक बार विष योग बनता है, लेकिन इस बार अगस्त के महीने में दो बार विष योग बन रहा है। अगस्त के शुरुआती दिन में विष योग बन चुका है और अब 28 से 31 अगस्त को फिर एक बार विष योग बन रहा है। ऐसे में 5 राशियों पर यह विष योग बुरा प्रभाव डालेगा। आइए जानते है कौन सी यह 5 राशियां।#सावधान: अगस्त के आखिरी चार दिनों में लगेगा विष योग, इन 5 राशियों को रहेना होगा सतर्क....

अगर आप करेंगे राधा जन्माष्टमी व्रत, तो पूरी होगी धन-दौलत की सभी मनोकामना…

मिथुन- इस राशि के जातकों के लिए सप्ताह के शुरुआती दिनों में चंद्रमा पंचम भाव में गोचर करेंगें, जो ऊंची बुद्धिमता का संकेत कर रहा है। प्रेम संबंध और संतान के प्रति हालांकि आपको चिंतित होना पड़ सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं के परिणाम को लेकर भी आपका मन इस समय चिंतित रह सकता है। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा आपके छठे घर में विचरण करेंगें जो कि शनि के साथ विष योग भी बना रहे हैं। इस समय अनजाना डर मन को परेशान कर सकता है। 

 

तुला- इस राशि के जातकों के लिये सप्ताह के आरंभिक दिनों में चंद्रमा आपकी ही राशि में विचरण करेंगें, जिससे आपको शारीरिक सुख और आत्मा का सुख प्रचुर मात्रा में मिलेगा। प्रेम संबंधों एवं दांपत्य जीवन में सुख की प्रचूर मात्रा रहेगी। सप्ताह के मध्य दिनों में चंद्रमा शनि के साथ विष योग बना कर द्वितीय भाव में विद्यामान रहेंगें जो कि आपका व्यर्थ धन व्यय करवायेंगें। मन नकारात्मक विचारों से भरा हुआ रह सकता है। अंजान भय भी मन में बना रह सकता है। 
 

मकर- इस राशि के जातकों के लिये सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा कर्मभाव में विराजमान रहेंगें। पिछले कुछ समय से कार्यक्षेत्र से अधिक लाभ न मिल पाने के कारण इस समय आपको भविष्य के लिये खुशियां मिल सकती है। पिता के सानिध्य में भी समय व्यतीत करने के योग बन रहे हैं। सप्ताह के मध्य दो दिनों में चंद्रमा लाभ घर में शनि के साथ विषयोग बनायेगा। 
 

कुंभ- इस राशि के जातकों के लिए सप्ताह के शुरुआती दिनों में चंद्रमा भाग्य स्थान में विचरण करेंगें। भाग्यवश आपको जीवन में काफी अच्छे विकल्प भी मिल सकते हैं। जिन विकल्पों को आप सोचकर आगे भी बढ़ सकते हैं। आपके मन में धार्मिक प्रवृतियां भी उत्पन्न हो सकती हैं।  दो दिनों में चंद्रमा कर्मभाव में शनि के साथ विषयोग बना रहा है। दो दिनों में आपको कार्यक्षेत्र में काफी संघर्ष और परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। 
 

कर्क- आपकी राशि से पंचम स्थान में शनि और चंद्रमा विष योग बन रह है। ऐसे में अगस्त के अंतिम दिनों में इस राशि कि जातको को संतान को लेकर बहुत सारी परेशानियां पैदा हो सकती है।
 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com