राशि और रंगों का गजब मेल, करवाचौथ पर मिलेगा लाभ

       करवाचौथ पर महिलाओं को सज संवरकर शाम की पूजा में शामिल होती हैं। महिलाएं इस पर्व के लिए काफी दिनों से तैयारी शुरू कर देती हैं। बाजार में शॉपिंग के लिए भीड़ है और मेहंदी व ब्यूटी पार्लर में पहले से अपाइंटमेंट लिए जा रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि करवाचौथ पर महिलाओं को अपनी राशि के अनुसार रंगों के कपड़े पहनने चाहिए। इससे न केवल उनका करवाचौथ अच्छा होगा बल्कि उसका जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। महिलाओं के लिए करवाचौथ पर तैयार होना बिल्कुल वैसा ही जैसे शादी के दिन महिलाएं तैयार होती हैं। आइए राशियों पर पड़ने वाले रंगों के इन महत्व को जानें।

करवाचौथ 24 अक्तूबर को है
करवाचौथ का व्रत 24 अक्तूबर को कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष में होगा। यह चतुर्थी तिथि के मनाया जाएगा। इसके लिए अब कुछ ही दिन बचे हैं। इसके लिए महिलाओं ने तैयारी शुरू कर दी है। महिलाएं और लड़कियां करवाचौथ पर निर्जला व्रत रखती हैं और पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। रात में भगवान गौरी और शंकर की पूजा की जाती है और चंद्र देव के दर्शन करने के बाद उनको अर्घ्य देकर अपने व्रत का पारण किया जाता है।

कैसे कपड़े पहनें सुहागिन
जानकारी के मुताबिक, करवाचौथ के दिन राशि के अनुसार वस्त्र धारण करना महिलाओं के लिए अच्छा होगा। यह पति और पत्नी के जीवन को खुशहाल बनाता है। करवाचौथ के दिन हर राशि वालों के लिए हर तरह के वस्त्र हैं। मेष राशि वालों के लिए सुनहरे रंग का लहंगा अच्छा रहेगा। वृषभ राशि की महिलाओं के लिए चांदी रंग के वस्त्र अच्छा रहेगा। इससे लगाव और स्नेह बढ़ेगा। मिथुन राशि की महिलाएं हरे रंग का वस्त्र धारण करें तो अच्छा होगा। कर्क राशि की महिलाओं को लाल रंग का कपड़ा पहनना अच्छा बताया गया है। लहंगा हो या फिर सूट इससे दंपति का जीवन अच्छा होगा। सिंह राशिा की महिलाओं को केसरिया रंग पहनना चाहिए। कन्या राशि के लिए हरा रंग और सुनहरा और लाल रंग में से कोई भी पहन कर सकते हैं। तुला राशि वाले चांदी रं, सुनहरा या फिर लाल रंग पहन सकते हैं। वृश्चिक राशि के लिए लाल रंग और मरून रंग अच्छा होगा। इसी तरह धनु राशि के लिए पीले या हल्के नीले रंग का कपड़ा अच्छा होगा। मकर राशि की महिलाएं नीला रंग पहन सकती हैं। कुंभ राशि के लिए चांदी या नीले रंग का कपड़ा पहनकर पति पत्नी के रिश्ते को मधुर बना सकेंगे।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com