Weather:कहीं बारिश से मौसम हुआ सुनाहा तो कहीं गर्मी ने लोगों को तड़पाया!

नई दिल्ली: चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा में कई हिस्सों में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज बताया कि चंडीगढ़ में कल शाम बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दोनों राज्य के कुछ इलाकों में भी बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। क्षेत्र के कई स्थानों पर आज आसमान में बादल छाए रहे और बारिश होने की संभावना है।


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह आंशिक बदली छाई रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28ण्5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग आईएमडी के अधिकारी ने कहा कि दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और धूलभरी आंधी की संभावना है।

अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 66 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 41.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एवं आसपास के जिलों में बुधवार को तेज धूप निकलने से गर्मी व उमस में काफी इजाफा हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसारए अगले 24 घंटों के दौरान हालांकि मौसम में किसी तरह के खास बदलाव की उम्मीद नही है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार बुधवार को उप्र के कई जिलों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा होने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

आद्र्रता का स्तर 80 फीसदी से अधिक दर्ज किया जाएगा जिससे उमस में इजाफा होगा। गुप्ता के मुताबिकए बुंदेलखंड के कई जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 24 डिग्रीए कानपुर का 25 डिग्रीए बनारस का 26 डिग्री सेल्सियसए इलाहाबाद का 26.4 डिग्री और झांसी का 27 डिग्री सेल्सिसय दर्ज किया गया। इसके अलावा बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को मौसम साफ है लेकिन उमसभरी गर्मी का दौर जारी है।

बुधवार को राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिकए बुधवार को राज्य के अन्य शहरोंए भागलपुर का न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री और गया का 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश और तेज हवा चलने का अनुमान जताया है। वहींए मंगलवार को राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28ण्6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com