जब भी क्रिकेट जगत की बात होती है तो खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर ही चर्चा होती है। ऐसे में कई बार खिलाड़ियों की निजी जिंदगी पर भी बातें होती रहती हैं। आज हम वेस्टइंडीज के धुआंधार बल्लेबाज क्रिस गेल की निजी जिंदगी के बारे में बात करने जा रहे हैं। उनकी लाइफ कितनी लग्जरी है और वे कितने ठाट-बाट के साथ अपने बंगले पर जिंदगी बिता रहे हैं। तो चलिए जानते हैं उनके राजसी ठाट–बाट और बंगले के बारे में।
 उनकी लाइफ कितनी लग्जरी है और वे कितने ठाट-बाट के साथ अपने बंगले पर जिंदगी बिता रहे हैं। तो चलिए जानते हैं उनके राजसी ठाट–बाट और बंगले के बारे में।
जानें क्रिस गेल की लग्जरी लाइफ के बारे में
क्रिस गेल क्रिकेट जगत में एक जाना–माना नाम हैं। वे काफी लग्जरी लाइफ जीते हैं। कहा जाए कि वे बहुत ठाट–बाट के साथ जिंदगी जीते हैं तो कुछ गलत नहीं होगा। क्रिस गेल का बंगला जमैका की पहाड़ियों पर बना हुआ है। खास बात ये है कि क्रिस गेल के करियर में टी20 मैचों का अहम योगदान है। टी20 मैचों की वजह से ही क्रिस गेल करियर में इतनी ऊंचाइयों तक पहुंच पाए हैं। खास बात ये है कि क्रिस गेल के पास इस वक्त मर्सिडीज, लैंबॉर्गिनी जैसी लग्जरी कारें भी हैं। उनके पास हार्ले डेविडसन बैड ब्वाॅय और लैंड क्रूजर भी है। इसके साथ ही उनके बंगले में हाउस पार्टी के लिए एक खास जगह भी दी गई है। उनके बंगले में तीन मंजिले हैं। उनके बंगले में एक स्वीमिंग पूल भी है जहां वे अकसर पूल पार्टी किया करते हैं। पूल एरिया में एक डांस फ्लोर भी है।
ये भी पढ़ें- ये हैं दुनिया के सबसे कंजूस बॉलर, इनके बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे
ये भी पढ़ें- क्रिकेट इतिहास का खास दिन, भारत ने आयोजित किया था पहला डे-नाइट मैच
इन 10 देशों की ओर से खेल चुके हैं टी20 मैच
उनके इतने आलीशान लाइफ स्टाइल के बारे में तो शायद उनके फैंस जानते ही हों पर क्या आप जानते हैं कि उनके लग्जरी बंगले की आज के दौर में आखिर क्या कीमत है। क्रिस गेल के इस बंगले की कीमत 20 करोड़ रुपये से ज्यादा है। क्रिस गेल ने एक इंटरव्यू में अपने बंंगले के बारे में बात की है। उन्होंने अपने बंगले की ये सभी खासियतें भी शेयर की हैं। हालांकि उनके करियर की बात करें तो वे अब तक 10 देशों की 14 फ्रेंचाइजियों की ओर से टी20 फॉर्मेट में खेल चुके हैं। इनमें श्रीलंंका, आस्ट्रेलिया, जमैका, इंग्लैंड, बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका जैसे देश शामिल हैं।
ऋषभ वर्मा
 TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
				 
		
		 
						
					 
						
					