इन युवा क्रिकेटर्स की लव लाइफ के बारे में शर्तिया नहीं जानते होंगे आप

क्रिकेट और क्रिकेटर्स की जिंदगी को लेकर अकसर ही फैंस चर्चा करते ही रहते हैं। लोग कई बार उनकी पर्सनल लाइफ को फाॅलो भी करते हैं। उनके बारे में फैंस अमूमन हर बात जानने की रुचि रखते हैं। ऐसे में हम आपको उन एक भारतीय क्रिकेटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने खेल और गर्लफ्रेंड को लेकर शायद ही लाइमलाइट में आए हों। तो चलिए जानते हैं क्रिकेटर्स और उनकी गर्लफ्रेंड्स के बारे में जिनके बारे में शर्तिया आपको नहीं पता होगा।

पृथ्वी शाॅ

पृथ्वी शाॅ के शानदार खेल से से तो सभी वाकिफ हैं। हालांकि फैंस के मन में उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सवाल उठते हैं। पृथ्वी इस वक्त महज 21 साल के ही हैं। पृथ्वी अपनी पर्सनल लाइफ को कभी पब्लिक में रिवील नहीं करते हैं। उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में भी आप शायद ही जानते हों। उनकी गर्लफ्रेंड का नाम प्राची सिंह है। प्राची ने कलर्स टीवी के शो उड़ान में वंशिका का किरदार निभाया था।

शुभमन गिल

शुभमन गिल के गुपचुप रिलेशन की बात करें तो इनका नाम अकसर मास्टर ब्लास्टर रहे पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा से जोड़ा जाता रहा है। हालांकि शुभमन ने सारा को अपना अच्छा दोस्त ही बताया है। दोनों के छुपे हुए रिश्ते को लेकर अकसर सोशल मीडिया पर बातें होती रहती हैं। बता दें कि शुभमन आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हैं। उनके खेल की एक क्लिप सारा ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। सारा ने इंस्टा स्टोरी में शुभमन के खेल की वीडियो शेयर कर दिल वाला इमोजी भी पोस्ट किया था।

ये भी पढ़ेंकपिल शर्मा ने पृथ्वी शाॅ से पूछा पर्सनल सवाल, है गर्लफ्रेंड से रिलेटेड

ये भी पढ़ें मिलिए अमेरिकी गोल्फर पेज स्पिरनाक से, हैं बला की खूबसूरत

ईशान किशन

ईशान की उम्र इस वक्त सिर्फ 22 साल ही है। उनका चक्कर अदिति हुंडिया नाम की एक माॅडल के साथ में चल रहा है। दोनों को एक साथ तस्वीरें खींचते हुए देखा जा चुका है। बता दें कि ईशान अपने रिश्ते को भले ही छुपाते रहे पर अदिति के साथ उनकी फोटोज उनके जन्मदिन दो साल पहले वायरल हो ही गई थीं। वहीं ईशान की आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस को अदिति एक बार सपोर्ट करते भी देखी गई हैं।

ऋषभ वर्मा

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com