
भारत जोड़ो यात्रा आज मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के बोदरली गांव से शुरू हो गई है। मप्र में अगले साल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस इस यात्रा को बड़े अवसर के रूप में देख रही है। इसके लिए आयोजित मेगा शो में राहुल ने आज भाजपा पर कटाक्ष किया है।
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज मध्यप्रदेश में दाखिल हो गई है। यात्रा बुरहानपुर जिले के बोदरली गांव से शुरू हो गई है। अगले साल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी इस यात्रा को बड़े अवसर के रूप में देख रही है। इसके लिए आज एक मेगा शो भी आयोजित किया गया। यात्रा की अगुवाई कर रहे राहुल गांधी ने यहां भाजपा पर कई निशाने भी साधे। कांग्रेस सांसद ने बुरहानपुर में यात्रा के दौरान आयोजित सभा में भाजपा पर कई निशाने साधे। राहुल ने कहा कि आज की सरकार के अंतर्गत देश में डर का माहौल है और लोगों नफरत फैलाई जा रही है। राहुल ने आगे कहा कि कांग्रेस की यह यात्रा देश में इस हिंसा और नफरत के माहौल को खत्म करने के लिए चलाई जा रही है।
चुनिंदा अरबपतियों के हाथ में सारी इंडस्ट्री
राहुल ने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि देश के 3-4 अरबपतियों के हाथ में अब सारी इंडस्ट्री हो गई है, जिसका असर आम लोगों पर महंगाई के रूप में दिख रहा है। उन्होंने कहा कि अब पोर्ट, हवाई अड्डे, सड़कें, टेलीकॉम और रेलवे सब उनके हाथ में जा रहे हैं। राहुल ने कहा कि आज का हिंदुस्तान अन्याय का हिंदुस्तान बनता जा रहा है।
नफरत के खिलाफ कांग्रेस लड़ती रहेगी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि जब हमने यात्रा शुरू की थी तो भाजपा और अन्य पार्टियों ने कहा था की हिंदुस्तान 3,600 किमी लंबा है जिसकी यात्रा पैदल चलकर पूरी नहीं की जा सकती, लेकिन हम तिरंगे को श्रीनगर में पैदल जाकर ही लहराएंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह यात्रा हिंदुस्तान में फैलाए जा रहे नफरत, हिंसा और डर के खिलाफ की जा रही है और कांग्रेस पार्टी इसी तरह देश में फैलाए जा रहे नफरत के खिलाफ हमेशा लड़ती रहेगी।
प्रियंका गांधी भी यात्रा में होंगी शामिल
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए बुरहानपुर पहुंचेंगी। वे 24-25 नवंबर को यात्रा में राहुल गांधी के साथ नजर आ सकती हैं। बता दें कि इससे पहले
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features