मैनेजर ने कहा- सेक्स करोगी तो करा दूंगा प्रमोशन और फिर ढाई साल बाद…

कोलकाता: आज के समय में तरक्की कौन नहीं चाहता है लेकिन कोलकाता के न्यूटाउन थाना क्षेत्र में आईटी सेक्टर के दो कर्मचारियों ने अपनी महिला सहकर्मी को ऐसा शार्टकट बताया जिसकी वजह से न महिला की नौकरी सुरक्षित रही और न ही आबरू। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आईटी कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी आपस में भाई हैं। महिला ने पदोन्नति और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने फिर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।

मैनेजर ने कहा- सेक्स करोगी तो करा दूंगा प्रमोशन और फिर ढाई साल बाद…

अभी अभी: बीजेपी का बड़ा ऐलान, 24 घंटे के अन्दर यूपी में वरुण गांधी को मिलेगी सीएम से भी बड़ी जिम्मेदारी

शारीरिक संबंध बनाने और ब्लैकमेल करने के आरोप में फंसा आईटी सेक्टर का मैनेजर

मिली जानकारी के अनुसार, सॉल्टलेक आइटी संस्था में मानव संपद विभाग में मैनेजर पद पर कार्यरत अजीत सिंह की मुलाकात पीड़िता से ढाई वर्ष पहले हुई थी। एक ही कंपनी में काम करने और बॉस होने के चलते पीड़िता और अजीत में अच्छी दोस्ती हो गई। इसी का लाभ उठा कर अजीत पीड़िता को पदोन्नति कराने और अन्य तरह के प्रलोभन देने लगा। इस कारण वह अजीत के और करीब आ गई। इसके बाद उसने विवाह करने का प्रस्ताव दिया, जिसे पीड़िता ने कबूल कर लिया। कथित तौर पर इसके बाद से वह लगातार शारीरिक संबंध बनाने लगा।

दो वर्ष बीत जाने के बावजूद अजीत शारीरिक संबंध बनाता रहा। वह जब भी शादी की बात कहती, कोई न कोई बहाना बना कर वह टाल देता। इस बीच उसने अपने मोबाइल पर निजी पलों का वीडियो फुटेज भी बना लिया। इसके अलावा तरह-तरह की परेशानी का हवाला देकर वह कई बार पैसे भी लेता रहा।

उसकी हरकतों से पीड़िता को संदेह हुआ, जो उसने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया। तब अजीत उसे टालने लगा। इसके बाद पीड़िता ने उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित करने से मना कर दिया। यह बात अजीत को नागवार गुजरी। उसने निजी पलों की तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर पैसे, फ्लैट और गाड़ी की मांग करने लगा।

पीड़िता ने उसके भाई अमरजीत को घटना की जानकारी दी और मदद मांगी। पर पीड़िता की मदद करने के बजाय अमरजीत भी कथित शारीरिक संबंध बनाने की मांग करने लगा। वह अक्सर छेड़खानी और अश्लील हरकतें भी करने लगा। दोनों भाइयों की हरकतों से परेशान होकर पीडि़ता ने गत गुरुवार को न्यूटाउन थाने में दुष्कर्म, ब्लैकमेल, अश्लील हरकत और छेड़खानी का आरोप लगाते हुए दोनों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।

जांच में उतरी पुलिस ने गुरूवार रात में ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उन्हें विधाननगर अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com