नई दिल्ली: आयरन लेडी के नाम से मशहूर इरोम शर्मिला चानू के संबंध में एक बड़ी खबर आयी है। बताया जाता है कि वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर दिया है। 16 सालों तक अफस्पा के विरोध में अनशन करने वाली मानवाधिकार कार्यकर्ता इरोम अपने पुराने ब्रिटिश पार्टनर डेसमंड कुतिन्हो के साथ जुलाई में सात फेरे लेंगी।

इरोम ने एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए बताया कि हमने अपनी शादी की तारीख अब तक तय नहीं की है। लेकिन जुलाई के अंत तक हम शादी की योजना बना रहे हैं। शादी के बाद उनकी जिंदगी के बारे में पूछे जाने पर इरोम ने कहा कि उनकी योजना है कि पति के साथ वे तमिलनाडु में ही रहें। ब्रिटिश नागरिक होने के नाते डेसमंड भारत में रहने के लिए वीजा लेंगे।
शादी के लिए डेसमंड भारत आ चुके हैं। हालांकि डेसमंड का परिवार मूल तौर पर गोवा का रहने वाला है। उनका जन्म तंजानिया में हुआ था। मैंने शादी के बारे में अपनी फैमिली को नहीं बताया है। लेकिन जल्द ही बता दूंगी। मैं अपने दोस्तों और शुभ चिंतकों को भी आमंत्रित करूंगी। उन्होंने कहा कि मैं अपना संघर्ष जारी रखूंगी नेता के तौर पर नहीं बल्कि एक्टिविस्ट के तौर पर। मैंने निर्णय ले लिया है कि भविष्य में चुनाव नहीं लड़ूंगी। इरोम ने हाल में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा था। उनको चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features