केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में दो साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया है।
अभी अभी: सीएम योगी ने लिया ऐतिहासिक बड़ा फैसला, खुद नही रोक पाये पीएम मोदी
यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पश्चिम को बंगाल में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव में ‘स्पष्ट बहुमत’ मिलेगा।
										
									उमा भारती ने हावड़ा रेलवे स्टेशन पर कहा, भाजपा बंगाल में स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाएगी जैसे असम और हरियाणा में बनाई थी, जहां एक समय हमारे एक या दो विधायक ही निर्वाचित होते थे। राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा स्पष्ट बहुमत हासिल करेगी। उमा भारती की टिप्पणी पूर्वी मेदिनीपुर जिले में कांथी दक्षिण सीट के लिए हुए उपचुनाव में उनकी पार्टी के दूसरे स्थान पर आने के बाद आई है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने इस सीट पर अपना दावा बरकरार रखा है, जबकि वाम मोर्चा के उम्मीदवार को तीसरे स्थान पर ही संतोष करना पड़ा। बंगाल विधानसभा चुनाव 2019 में होने हैं।
 TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
				 
						
					 
						
					