Breaking News
अभी-अभी: केंद्रीय मंत्री साध्वी ने दिया बड़ा बयान, कहा- किसके नेतृत्व में होगा हिमाचल में परिवर्तन

अभी-अभी: केंद्रीय मंत्री साध्वी ने दिया बड़ा बयान, कहा- किसके नेतृत्व में होगा हिमाचल में परिवर्तन

केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति (खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय) ने बिझड़ी (हिमाचल प्रदेश, हमीरपुर) के ताल स्टेडियम में प्रदेश भाजपा नेतृत्व पर बड़ा बयान दिया।अभी-अभी: केंद्रीय मंत्री साध्वी ने दिया बड़ा बयान, कहा- किसके नेतृत्व में होगा हिमाचल में परिवर्तनविधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह यहां करेंगे मंथन…

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुझे विश्वास है कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व में प्रदेश में परिवर्तन होगा और हर हाल में परिवर्तन होकर रहेगा।

चुनावी वर्ष में साध्वी निरंजन ज्योति के इस बयान को प्रदेश भाजपा अधिक महत्वपूर्ण मान रही है। चूंकि इससे पहले इसी वर्ष गृहमंत्री राजनाथ सिंह और उनसे पहले भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी हमीरपुर में जनसभा को संबोधित किया लेकिन नेतृत्व को लेकर चुप्पी साधे रखी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गत दिवस राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी प्रदेश दौरे के दौरान नेतृत्व को लेकर कोई साफ संकेत नहीं दिए। लेकिन साध्वी निरंजन ज्योति के बिझड़ी में जनसभा के दौरान दिए गए इस बयान के मायने क्या हैं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

कहा- प्रदेश के मुख्यमंत्री भी जल्द सलाखों के पीछे होंगे 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हिमाचल देवताओं और ऋषियों की तपोस्थली रहा है। लेकिन वर्तमान कांग्रेस सरकार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रही है। देवभूमि में बहनों और बेटियों की इज्जत लूटी जा रही है और हत्याएं हो रही हैं।

उन्होंने कोटखाई के गुड़िया प्रकरण पर बोलते हुए कहा कि जिन्हें सलाखों के पीछे होना चाहिए था उन्हें प्रदेश सरकार और कानून का संरक्षण मिला।

प्रदेश के आईजी जेल में हैं जबकि मुख्यमंत्री बेल पर हैं। साध्वी ने कहा कि अब भाजपा सरकार आने वाली है और कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं शीघ्र ही प्रदेश के मुख्यमंत्री भी सलाखों के पीछे होंगे।

संसद में उनके सहयोगी व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने इस मामले को लोक सभा में उठाया। इसके बाद मामला सीबीआई को सौंपा गया।

उन्होंने कहा कि गूंगी-बहरी सरकार को प्रदेश की जनता ने उखाड़ फैंकने का संकल्प ले लिया है। विधानसभा चुनावों में इस भ्रष्ट सरकार को हटाने के लिए नारी शक्ति को आगे आना होगा।

बोलीं- विदेशों में देश की साख खराब कर रहे राहुल गांधी 
उन्होंने कहा कि नारी अगर गृहस्थ का काम निपटा सकती है तो रणभूमि में अपना जौहर भी दिखा सकती है। इसलिए नारी लोकतंत्र में सरकार को बदलने का मादा रखती है तभी गुड़िया को इंसाफ मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास का संकल्प लिया है।

सरकार के साढ़े तीन वर्षों में एक भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को देश में बोलने की जगह नहीं मिल रही है और विदेश में देश की साख खराब कर रहे हैं।

इस मौके पर महिला प्रदेशाध्यक्ष इंदु गोस्वामी, सांसद अनुराग ठाकुर, पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष राज कुमारी, मंडल अध्यक्षा कमला बन्याल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या माया शर्मा, ब्लॉक समिति अध्यक्ष अंजू चंदेल, उपाध्यक्ष पवन जगोता, सरला शर्मा, प्रोमिला बन्याल, मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, चतर सिंह कौशल, राजेंद्र ढटवालिया, सुरेश चौधरी आदि उपस्थित रहे।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com