इससे पहले गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर मुंबई के लीलावती अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अभी गुरुवार को ही पणजी पहुंचे थे और विधानसभा में बजट पेश किया था। पररिकर पेंक्रियाज की बीमारी के चलते 15 फरवरी से लीलावती अस्पताल में भर्ती थे।
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर की सेहत के लिए इम्माक्युलेट कन्सेप्शन चर्च में विशेष प्रार्थना की गई। परिकर पेंक्रियाज से संबंधित बीमारी से जूझ रहे हैं। 15 फरवरी को पेट में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। जिसके बाद 22 फरवरी को उन्हें छुट्टी दी गई थी।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features