वहीं उत्तर कोरिया पर जारी गतिरोध पर ट्रंप ने कहा कि वह मेरी समस्या नहीं हैं। उन्होंने पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पास मजबूत मिलिट्री नहीं थी। उनके पास शक्ति की कमी थी।
उन्होंने कहा कि बाकी देशों के साथ भी काम करना बहुत अच्छा अनुभव रहा है। हम उत्तर कोरिया मसले पर चीन के साथ काम कर रहे हैं। हम और भी कई देशों के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हम अच्छा काम कर रहे हैं।
उन्होंने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून से की गई बातचीत को महान बताया। उन्होंने कहा कि इस समय बहुत सारी अच्छी चीजें चल रही हैं।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features