NEW DELHI: प्रियंका के फैन्स उन्हें बॉलीवुड फिल्मों में देखने के लिए काफी बेताब हैं। फैन्स की ख्वाहिश प्रियंका जल्द पूरी करने वाली हैं।.jpg)
बता दें कि प्रियंका ने कल्पना चावला पर बनने वाली फिल्म साइन कर ली है। इसके साथ ही प्रियंका जल्द संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में भी दिखाई देने वाली है। यह फिल्म गीतकार साहिर लुधियानवी और कवि अमृता प्रीतम की प्रेम कहानी पर बनने जा रही है। फिल्म का नाम गुस्ताखियां रखा गया है।
इस फिल्म में अमृता की रोल में प्रियंका दिखने वाली हैं। वहीं साहिर के लिए छोटे बच्चन का नाम सामने रखा गया है। शुरु में चर्चा थी कि इरफान खान इस रोल में दिख सकते हैं। फिर फवाद खान का नाम भी इस रोल के लिए सामने आया। लेकिन अब अभिषेक बच्चन इस रोल को निभाते दिख सकते हैं।
.jpg)
बॉलीवुड की कई फिल्मों में प्रियंका और अभिषेक साथ काम कर चुके हैं। अब देखना है कि हॉलीवुड से वापस बॉलीवुड आने वाली प्रियंका दर्शको को कितना रीझा पाती हैं।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features