अमेरिका के टेक्सास राज्य में कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए फेस पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। टेक्सास स्वास्थ्य और मानव सेवा के अनुसार यहां पर 7,500 नए संक्रमित मामले दर्ज किए गए हैं। अब राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 183,532 हो गया है। इसको ध्यान में रखते हुए यहां पर सभी लोगों को फेस पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। राज्य में मरनेवालों की संख्या 2,575 हो गई है। राज्य में फेस पर मास्क लगाना अनिवार्य करने की प्रक्रिया प्रभावी हो गई है। टेक्सास गवर्नर ग्रेग एबॉट द्वारा एक दिन पहले यह आदेश दिया गया था। 
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features