H1B वीजा को अस्थायी तौर पर रद करने के बाद अब अमेरिका ने भारत आने जाने वाले चार्टर एयर ट्रांसपोर्ट की सेवाओं पर रोक लगा दी है। अमेरिका के परिवहन विभाग (U.S. Transportation Department) ने सोमवार को इसके लिए भारत सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया। महामारी के दौरान अमेरिका में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए भारत सरकार द्वारा उड़ानों का संचालन किया गया था। अमेरिका द्वारा भारत सरकार पर लगाए गए आरोप में कहा गया है कि इन उड़ानों का संचालन उचित कार्य प्रणाली के तहत नहीं किया गया था और इससे दोनों देशों के बीच की विमानन संधि का उल्लंघन हो रहा था।
अमेरिकी सरकार के परिवहन विभाग का आरोप है कि एयर इंडिया भारत के नागरिकों को वापस लाने के लिए विशेष उड़ानें भी चला रही है और आम यात्रियों को टिकट की बिक्री भी कर रही है। अमेरिकी परिवहन विभाग का आरोप है कि इससे अमेरिकी विमानन कंपनियों का प्रतिस्पर्धात्मक नुकसान हो रहा है क्योंकि भारतीय नियामकों ने अमेरिकी कंपनियों को भारत के लिए उड़ानें चलाने से रोका हुआ है। वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावान ने इसपर कोई प्रतिक्रिया अभी नहीं दी है। यह आदेश 22 जुलाई से लागू हो गया है। चीन पर भी इसी तरह का आरोप अमेरिकी परिवहन विभाग ने लगाया। इसमें कहा था कि अमेरिकी विमानन कंपनियों को चीन के लिए उड़ानें चलाने की अनुमति नहीं दिया जा रहा है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features