सबसे लंबी आइसक्रीम
अमेरिका में आयोजित स्पिरिट ऑफ टेक्सास उत्सव में सबसे लंबी आइसक्रीम बनाई गई। 1386.62 मीटर लंबी इस आइसक्रीम का नाम गिनीज बुक आफ रिकार्ड में शामिल भी हो गया है। पता चला है कि इस आइसक्रीम को बनाने में करीब 1892.7059 किलोग्राम वनीला आइसक्रीम और कैंडी क्रंच चॉकलेट का इस्तेमाल किया गया। अब ये घोषित रूप से दुनिया की सबसे लंबी आइसक्रीम बन गई है। 
30 मिनट में खा गए लोग
आइसक्रीम में 1135.62354 किलोग्राम चॉकलेट और स्ट्रॉबेरी सिरप, 2000 कैन क्रीम, 25 पाउंड स्प्रिंकल और 20,000 चेरी का भी इस्तेमाल किया गया है। आइसक्रीम की लंबाई के दावे की सत्यता परखने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से जुड़े अधिकारी मौके पर मौजूद रहे थे। मजेदार बात तो ये रही की गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज कराने के बाद इस आइसक्रीम को उत्सव में मौजूद 4,000 लोगों ने 30 मिनट में ही खा कर ख्त्म कर दिया, और ये भी एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया। 2017 में भी इसी तरह के एक कार्यक्रम जायन्ट संडे में ‘लारजेस्ट सर्विंग ऑफ चिल पिल’ नाम की आइसक्रीम बनाने का रिकॉर्ड बनाया गया था। उस आइसक्रीम का वजन 2,177.24 किलोग्राम था।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features