सोनम कपूर उन बॉलीवुड अभिनेत्रियों में से हैं, जो हमेशा चर्चा में रहती हैं। अपनी शादी, फिल्म वीरे दी वेडिंग की सफलता के बाद इस समय सोनम और उनके पति आनंद अहूजा लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं। दोनों एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। लंदन की गलियों में हाथों में हाथ डाले सोनम ने अपने पति के लिए एक रोमांटिक गाना गया है। इस गाने का वीडियो उनके पति आनंद अहूजा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 
यह वीडियो कुछ ही घंटे पहले शेयर किया गया है। इसमें सोनम अपने पति के लिए पुराने जमाने का रोमांटिक सांग ‘अभी न जाओ छोड़कर’ गा रही हैं। उनके इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और दोनों की लव कैमिस्ट्री को सराह रहे हैं। वीडियो में सोनम और आनंद के साथ ही उनका एक दोस्त भी दिखाई दे रहा है। आनंद ने इसके साथ ही एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे कार ड्राइव कर रहे हैं और सोनम उनसे कहती हैं कि वे उनकी कार ड्राइव करना चाहती हैं। इस पर आनंद सोनम से उनका लाइसेंस मांगते हैं।
खबरों के अनुसार, शादी के बाद सोनम और आनंद एक—दूसरे के साथ अच्छा समय बिता रहे हैं। अभी सोनम किसी भी फिल्म की शूटिंग नहीं कर रही हैं, वहीं आनंद ने भी कुछ दिनों का ब्रेक लिया है। बता दें कि सोनम अपने पति और बहनों रिया कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर के साथ लंदन गई थीं। बाद में उन्हें अर्जुन कपूर ने ज्वॉइन कर लिया था। अभी आनंद और सोनम वहीं पर हैं, जबकि जान्हवी अपनी फिल्म धड़क के प्रमोशन के लिए वापस आ गई हैं।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features