 
		
		आसमान में मंडरा रहा था चीन का जासूसी गुब्बारा, वायुसेना ने 55 हजार फीट ऊंचाई पर राफेल से मार गिराया!
					
					
					
वायुसेना ने हाल ही में पूर्वी मोर्चे पर 55 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई पर चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराया। रक्षा सूत्रों ने एएनआई को बताया कि भारतीय वायुसेना ने कुछ महीने पहले चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराने के लिए राफेल लड़ाकू विमान का इस्तेमाल किया था।
 
बल ने इसके लिए आकार में छोटे गुब्बारे का इस्तेमाल किया। गुब्बारे को कुछ पेलोड के साथ हवा में छोड़ा गया और फिर 55 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई पर एक इन्वेंट्री मिसाइल का उपयोग करके इसे मार गिराया गया।
 
								
								
								
								
			 TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
				 
						
					 
						
					