कोटेश्वर महादेव जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग से तीन किमी. चोपड़ा मोटरमार्ग पर अलकनंदा नदी तट पर स्थित है। यहां भगवान शिव कण कण में विराजमान हैं। यहां हजारों की संख्या में भक्त श्रावन मास में दर्शनों को आते हैं तथा महारुद्राभिषेक कर भगवान की सभी पूजाएं करते हैं। महाशिवरात्रि पर भी संतानहीन दंपती विशेष अनुष्ठान करते हैं तथा उनकी मनोकामना पूरी होती है। 
इतिहास
कोटेश्वर मंदिर हिन्दुओं का प्रख्यात मंदिर है, जो कि रुद्रप्रयाग शहर से 3 किमी की दूरी पर स्थित एक प्राचीन मंदिर है। कोटेश्वर महादेव मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। कोटेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण 14 वीं शताब्दी में किया था, इसके बाद 16 वी और 17 वी शताब्दी में मंदिर का पुन: निर्माण किया था। चारधाम की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही स्थानीय आस पास जनपदों से इस मंदिर में दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में भक्त आते हैं।
मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव ने केदारनाथ जाते समय कोटेश्वर मंदिर में स्थित गुफा में साधना की थी। गुफा के अंदर मौजूद प्राकृतिक रूप से बनी मूर्तियां और शिवलिंग यहां प्राचीन काल से ही स्थापित है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features