उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राज्यसभा के लिए नवनिर्वाचित 12 सांसदों को बुधवार को शपथ दिलाई। शपथ संसद भवन में दिलाई गई। शपथ लेने वालों में धर्मशिला गुप्ता, मनोज कुमार झा, संजय यादव, गोविंदभाई लालजीभाई ढोलकिया, सुभाष चंद्र, हर्ष महाजन, जीसी चंद्रशेखर, एल मुरुगन, अशोक सिंह, चंद्रकांत हंडोरे, मेधा विश्राम कुलकर्णी और साधना सिंह शामिल हैं।
इनका कार्यकाल तीन अप्रैल से शुरू हुआ है। शपथ लेने वाले सांसदों में सात भाजपा, तीन कांग्रेस और दो राष्ट्रीय जनता दल के हैं। इनमें से तीन बिहार से, दो महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से और एक-एक गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश से हैं। राज्य सभा के 54 सदस्यों का कार्यकाल दो और तीन अप्रैल को पूरा हो गया। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी शामिल हैं।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features