नई दिल्ली : एक घंटे में पाकिस्तान का नामोनिशान मिट जाएगा। ये आतंकी देश दुनिया के नक्शे से ही मिट जाएगा। अगर INDIAN ARMY के सिख रेजीमेंट के जवानों को मोदी सरकार मौक दे दे।

ऐसा ही दावा करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में सिख रेजीमेंट के जवान पाकिस्तान को ललकार रहे हैं। गाना पंजाबी में हैं। वीडियो में खुद का नाम ‘सत्ती’ बताने वाला जवान कह रहा है कि पीएम मोदी पाकिस्तान से डरते नहीं है सिर्फ वो उसकी खैर चाहते हैं।
इस वीडियो में जवान खुद का नाम सत्ती बता रहा है. साथ ही भारतीय सेना के 22 सिख रेजीमेंट में होने का दावा कर रहा है। ये वीडियो कब और किस जगह जारी किया गया है इसके बारे में हमें जानकारी नहीं है और न ही हम इस वीडियो के सच होने की पुष्टि करते हैं।
भारत के लाख समझाने के बाद भी पाकिस्तान सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। पाकिस्तान से हो रही फायरिंग में सेना के तीन सपूत सो गए। उसने हद तो तब कर दी जब उसने शहीद के एक शव के साथ बर्बरता के साथ पेश आया। यही वजह है कि देश गुस्से में है। लोग गुस्से में हैं। सेना के जवान भी गुस्से में हैं।
इससे पहले भी इसी तरह का एक वीडियो सामने आया था. उरी हमले के बाद पाकिस्तान को ललकारने वाले इस वीडियो को आप भूले नहीं होगे। इसे हिमाचल पुलिस मे हवलदार मनोज ठाकुर ने जारी किया था। लोगों ने इसे हाथों-हाथ लिया था।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features