लगातार एक महीने तक तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी करने के बाद गुरुवार को फिर से बढ़ोतरी शुरू हो गई। तेल कंपनियों ने आज जो बढ़ोतरी की है वो मामूली नहीं है, बल्कि बहुत ज्यादा हो गई है। तेल कंपनियों की माने तो डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट होने का असर अब दिखने लगा है।
पेट्रोल में 17 पैसों की बढ़ोतरी
तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दामों में 17 पैसे की बढ़ोतरी कर दी है। 5 जुलाई को देश के चार बड़े महानगरों में पेट्रोल का दाम इस प्रकार है……
शहर आज का दाम 4 जुलाई का दाम
दिल्ली- 75.71 75.55
मुंबई- 83.10 82.94
चेन्नई- 78.57 78.40
कोलकाता- 78.39 78.23
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features