एलआईसी पॉलिसी पर मिलता है सस्ता पर्सनल लोन,जानिए तरीका क्या है!

वर्तमान में कई लोग लाइफ इंश्योरेंस करवाते हैं। कई बार जीवन में आई परेशानी के लिए हमें लोन लेना पड़ता है। क्या आप जानते हैं कि अगर आपके पास एलआईसी की पॉलिसी है तो आप उसके जरिये लोन की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।  इस आर्टिकल में जानते हैं कि इस सुविधा में कितना ब्याज लगेगा और इसके क्या नियम है?

मुश्किल समय पर लोग लोन लेना पसंद करते हैं। आपात स्थिति में इंश्योरेंस भी एक अहम भूमिका निभाता है। भारतीय जीवन बीमा निगम देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी है। यह इंश्योरेंस के बेनिफिट के साथ लोन की सुविधा भी देती है। जी हां, अगर आपके पास एलआईसी की पॉलिसी है तो आप उसके तहत लोन भी ले सकते हैं।

आपको बता दे  कि पर्सनल लोन से कम ब्याज आपको एलआईसी द्वारा लिए गए लोन पर लगता है। चलिए, आज हम आपको बताते हैं कि बताते हैं कि बीमा पॉलिसी पर लिए लोन के लिए आपको कितना ब्याज देना होगा और इसके नियम क्या है?

क्या है नियम

  • यह लोन आपको केवल ट्रेडिशनल और एंडोमेंट पॉलिसी के तहत ही मिलता है।
  • एलआईसी पॉलिसी की सरेंडर वैल्यू के हिसाब से लोन की राशि तय होती है। पॉलिसी की सरेंडर वैल्यू का 80 से 90 फीसदी तक ही लोन मिलता है।
  • वैसे तो पॉलिसी पर मिलने वाले लोन की ब्याज दर 10 से 12 फीसदी होती है, लेकिन कई बार यह पॉलिसी होल्डर की प्रोफाइल पर भी निर्भर करता है।
  • जब भी पॉलिसी धारक लोन की सुविधा लेता है तो कंपनी उसकी पॉलिसी को गिरवी रख देती है।
  • अगर लोन चुकाने से पहले पॉलिसी मैच्योर हो जाती है तब कंपनी लोन की राशि काट लेती है।

कैसे करें अप्लाई

अगर आपके पास भी एलआईसी पॉलिसी  है तो आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से अप्लाई कर सकते हैं। ऑफलाइन तरीके के लिए आपको एलआईसी के ऑफिस जाना होगा। ऑफलाइन लोन अप्लाई करने के लिए आपको केवाईसी (KYC) दस्तावेज भी अपने साथ ले जाना होगा।

वहीं, ऑनलाइन के लिए आपको एलआईसी ई-सेवा (E-Sewa) में खुद को रजिस्टर करना होगा। इसके बाद अपना अकाउंट लॉग-इन करने के बाद आप लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

पॉलिसी पर लोन लेने से पहले आपको सभी नियम व शर्तें ध्यान से पढ़ना चाहिए। अगर आपको कुछ समझ नहीं आता है तो आप उसके बारे में पूछ भी सकते हैं। ध्यान से पढ़ने के बाद ही आप एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट और ऑनलाइन केवाईसी डॉक्यूमेंट अपलोड करें। इस तरह आप लोन के लिए आवेदन दे सकते हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com