एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने बीते रविवार को अपनी मां वृंदा राय का 70वां जन्मदिन मनाया है। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके जन्मदिन की पहली फोटो शेयर की है। आप देख सकते हैं इस फोटो में अभिषेक बच्चन और आराध्या बच्चन भी दिखाई दे रहे हैं। आप देख सकते हैं इसमें आराध्या ने नानी को गले लगाया हुआ है। वहीं अभिषेक और ऐश्वर्या भी साथ में पोज दे रहे हैं और डायनिंग टेबल पर केक, फ्लावर नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं ऐश्वर्या ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- ”हैप्पी 70th बर्थडे डार्लिंग मॉमी। लव यू।”
इसी साथ में सभी लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं इस तस्वीर में अभिषेक बच्चन रेड कलर की हुडी में स्मार्ट लग रहे हैं। वहीं इस दौरान ऐश्वर्या और आराध्या लाइट कलर की ड्रेसेज में दिख रही हैं। इस फोटो को अब काफी पसंद किया जा रहा है और लोग सभी की तारीफें कर रहे हैं। आप सभी को पता ही होगा कि ऐश्वर्या अपनी मां के साथ स्पेशल बॉन्ड शेयर करती हैं। वो अक्सर मां के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं। काम के बारे में बात करें तो ऐश्वर्या राय बच्चन आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म फन्ने खान में नजर आईं थीं।
View this post on Instagram
इस फिल्म में वह एक सिंगिंग स्टार बनी थीं और इस फिल्म में राजकुमार राव और अनिल कपूर भी अहम रोल में थे। अब खबरें हैं कि जल्द ही ऐश्वर्या मणि रत्नम की फिल्म ‘Ponniyin Selvan’ में नजर आएंगी। वहीँ अभिषेक बच्चन के बारे में बात करें तो वह भी इन दिनों काम में व्यस्त हैं।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features