कच्चे तेल की कीमत गिरी, लेकिन सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल
#tosnews
पिछले साल जब कोरोना पूरी दुनिया में चरम पर था तो सब कुछ ठप हो गया था। न कारखानों मेंं मशीनें चल रही थीं और न सड़कों पर वाहन। इसका असर यह हुआ कि कच्चे तेलों की कीमतें एकदम से आसमान से जमीन पर आ गई। जब लॉकडाउन खुलने लगा और बंदिशें हटीं तो बाजार संभला। लेकिन इस साल फिर से कोरोना जोर पकड़ रहा है। दुुनिया भर के तमाम देशों मेंं कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं और इस बीच खबर आई है कि कच्चे तेल crude oil की कीमतें फिर गई हैं। पिछले साल मई के बाद इस साल पहली दफा यह कीमतें गिरी हैं। लेकिन घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल पर इसका असर देखने को नहीं मिलेगा। पिछले साल से लेकर अभी तक देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें सिर्फ बढ़ी हैं। घटने के नाम पर कुछ पैसे ही कम हुए थे। कच्चे तेल crude oil के अंतरराष्ट्रीय दाम गिरने पर भी घरेलू बाजार में लोगों को राहत मिलने की उम्मीद कम है।
भारत में सात दिन पहले 22 पैसा सस्ता हुआ था पेट्रोल #tosnews
अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल Crude oil बाजार एक दिन पहले यानी मंगलवार को पांच फीसद से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। इसके बाद भी पेट्रोल और डीजल के दाम जस के तस बने हुए हैं। सात दिन पहले देश में पेट्रोल 22 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था और डीजल के दाम 23 पैसे प्रति लीटर कम हुए थे। लेकिन मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम गिरने के बाद भी राहत नहीं मिली है।
यात्रा पर बैन की आशंका से गिरे दाम #tosnews
कोरोना संक्रमण बढ़ने की खबर के बीच यूनाइटेड किंगडम ने आशंका जताई थी कि अगर मामले बढ़ते गए तो मई के बाद भी यात्रा पर पाबंदी जारी रखी जा सकती है। इसके अलावा अन्य देशों ने भी कुछ देशों में यात्राओं को प्रतिबंधित कर रखा है। इन सब चीजों को देखते हुए कच्चे तेल के बाजार में हाहाकार मच गया।
यूं गिरा कच्चा तेल crude oil #tosnews
मंगलवार को डब्ल्यूटीआई क्रूड WTI crude 5.22 फीसद और बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड Benchmark brent crude 4.81 फीसदी नीचे ट्रेड हो रहा था। मई 2020 के बाद पहला मौका था जब कीमतें इतनी तेजी से घटी हों। अमेरिका में कल दोपहर दो बजे ब्रेंट क्रूड का दाम 4.81 फीसदी या 3.12 डॉलर घट कर 61.79 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड हो रहा था। यूएस वेस्ट टैक्सस इंटरमीडियएट या डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 3.24 डॉलर या 5.22 फीसदी की नरमी के साथ 58.21 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था। हालांकि, घरेलू बाजार ऊङ्मेी२३्रू टं१‘ी३ में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार सातवें दिन भी बदलाव नहीं हुआ। मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल प्रति लीटर 90.56 रुपये और डीजल 80.87 रुपये प्रति लीटर पर रहा। इस समय लगभग हर शहर में दोनों ईधन के दाम सबसे अधिक हैं।

चुनाव के चलते नहीं हुई बढ़ोतरी #tosnews
पिछले सात दिनों में देश में पेट्रोल डीजल के दामों में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई। इसका प्रमुख कारण पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव है। असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में विधानसभा चुनाव के चलते थोड़ी सावधानी बरती जा रही है। लेकिन उससे पहले फरवरी में 16 दिन में दामों में तेजी देखी गई। उस समय पेट्रोल डीजल 4,74 रुपए तक महंगा हुआ। इस साल अभी तक डेढ़ माह में 25 दिन दाम बढ़ाए गए हैं। लेकिन इन 25 दिनों में डीजल 7 रुपए से ज्यादा महंगा हो चुका है। लेकिन कटौती हुई तो सिर्फ कुछ पैसे।
शहर में पेट्रोल डीजल का दाम
शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 90.56 80.87
मुंबई 96.98 87.96
चेन्नई 92.58 85.88
कोलकाता 90.77 83.75
भोपाल 98.58 89.13
रांची 88.07 85.50
बंगलुरु 93.59 85.75
पटना 92.89 86.12
चंडीगढ़ 87.14 80.57
लखनऊ 88.85 81.27
(नोट : दाम प्रति लीटर रुपए में है)
—-GB Singh
Keywords : #Finance, #crudeoil, #petrol, #diesel, #covid-19, #lockdown
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features