नई दिल्ली| केंद्र सरकार ने कहा है कि जल्द ही प्लास्टिक करंसी नोटों की छपाई शुरू करेगी| इसके लिए जरूरी सामान जुटाने का काम जारी है| संसद में वित्त राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने यह जानकारी दी है| सरकार के इस फैसले से जल्द ही 500-1000 के नोट प्लास्टिक नोट में बदल सकते हैं|

बड़ी खबर: नोटबंदी पर बिफरा सुप्रीम कोर्ट, मोदी सरकार में मचा हड़कंप
एक सवाल के लिखित जवाब में वित्त राज्य मंत्री ने लोकसभा में बताया कि जल्द ही प्लास्टिक या पॉलिस्टर की परत वाले नोटों की छपाई शुरू होगी| इसके मटीरियल की खरीद शुरू हो चुकी है और उनकी अगुवाई में सरकार ने इसके लिए एक कमेटी भी बना दी है| उन्होंने यह बात आरबीआई की तरफ से कागज के नोटों की जगह प्लास्टिक नोट लाने के सवाल पर बताई|
यहाँ लड़कियां ढ़ूंढ रही हैं सेक्स पार्टनर, पार्टनर्स की हो गई किल्लत
500-1000 के नोट होंगे नए
रिजर्व बैंक लंबे समय से प्लास्टिक करंसी नोट लाने पर विचार कर रहा है| फरवरी 2014 में सरकार ने संसद को बताया था कि इन नोटों का मैसूर, जयपुर, शिमला कोच्ची और भुवनेश्वर में 10-10 रुपये के एक अरब प्लास्टिक नोट उतार कर ट्रायल किया जाएगा|
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features