देश भर में चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 15.48 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। शुक्रवार को शाम 8 बजे तक एक दिन में 26 लाख से अधिक टीके लगाए गए।अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार अब तक कुल 15,48,54,096 टीके लगाए गए हैं। इनमें 94,10,892 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली डोज और 62,40,077 कर्मियों दोनों डोज जी चुकी हैं। इसी तरह अग्रिम पंक्ति 1,25,48,925 कार्मिकों को पहली डोज और 68,11,824 कार्मिकों को दोनों डोज दी जा चुकी हैं।
45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 5,26,53,077 लोगों को पहली और 37,59,948 लाभाíथयों को दोनों डोज मिल चुकी हैं। इसी तरह 60 साल से ऊपर के 5,23,51,313 लोगों को पहली और 1,10,78,040 को दोनों डोज दी जा चुकी हैं। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण के 105वें दिन शुक्रवार को रात आठ बजे तक कुल 26,08,948 टीके लगाए गए। इनमें 14,77,309 लाभाíथयों को पहली डोज और 11,31,639 लाभार्थियों को टीका को दूसरी डोज मिली।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features