आपके शरीर का हर अंग आपके आने वाले कम के बारे में बहुत कुछ कहता है। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आपके गाल आपकी जिंदगी के सारे राज खोलते हैं।

चेहरे को व्यक्तित्व का आइना कहा जाता है। लोगों के चेहरे का भाव देखकर ही हम उनके बारे में जान लेते है। समुद्रशास्त्र में शरीर के अंगों की बनावट देखकर भी आप लोगों का स्वभाव जान सकते है। क्या आपको पता है कि समुद्रशास्त्र में गालों की बनावट से भी किसी का व्यक्तित्व जाना जा सकता है।
– आपको बता दे कि जिन पुरुषों के गाल फूले होते हैं वह सुखी व संपन्न होते हैं। वैसे ही गोल गालों वाली स्त्री घर में उन्नति लेकर आती है।
– जिस व्यक्ति के गाल सामान्य रूप से भरे हुए होते है तो व्यक्ति शारीरिक व मानसिक रूप से संपन्न होते है। इनमें व्यवहारिक गुण होते है।
– जिन स्त्रियों के गालों में गड्डे पड़ते हों वह बहुत ही शौकीन होते हैं। इनमें धनवान बनने की तीव्र इच्छा होती है। इस तरह गालों वाले स्त्री पुरुष काफी रोमांटिक होते हैं।
– गालों का चिपका हुआ होना शुभ नहीं माना जाता है। स्त्री हों या पुरुष चिपके गाल यानी मांस रहित गालों वाले व्यक्ति धन संबंधी मामलों में कष्ट पाते हैं।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features