नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के लिए प्रचार का शोर शनिवार शाम 5 बजे समाप्त हो गया है। चौथे चरण के अंतर्गत 9 राज्यों की कुल 71 सीटों पर मतदान किए जाएंगे। मतदान सोमवार 29 अप्रैल को किया जाएगा। इन 9 राज्यों में चुनाव अधिकतर सीटें हिंदी पट्टी क्षेत्र में हैं। सबसे अधिक महाराष्ट्र के 17 सीटों पर चुनाव होगा जबकि सबसे कम झारखंड की 3 सीटों पर चुनाव होगा।

विभिन्न सीटों पर मतदान के समय में फर्क है इसलिए चुनाव प्रचार भी मतदान से 48 घंटा पहले विभिन्न जगहों पर शाम 4 बजे से 6 बजे के बीच समाप्त हुआ। जैसे ही चुनाव प्रचार का दौर थमा महाराष्ट्र की 17 सीटों, राजस्थान और उत्तरप्रदेश की 13-13 सीटों, पश्चिम बंगाल की आठ सीटों, मध्यप्रदेश की छह सीटों, ओडिशा की छह सीटों, बिहार की पांच सीटों, झारखंड की तीन सीटों पर चुनाव प्रचार और नुक्कड़ सभाओं पर रोक लग गई।
पश्चिम बंगाल, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, महाराष्ट्र और बिहार की सभी सीटों पर चुनाव प्रचार शाम छह बजे समाप्त हो गया। झारखंड की सभी तीन सीटों पर चुनाव प्रचार शाम चार बजे समाप्त हुआ।
मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार सीधी, शहडोल, जबलपुर, मांडला और छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्रों में शाम छह बजे समाप्त हुआ,जबकि बालाघाट संसदीय क्षेत्र में सुरक्षा कारणों से इसकी विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार शाम 4 बजे से छह बजे के बीच समाप्त हुआ। चौथे चरण के लिए प्रचार में अंतिम दिन सभी राजनेतआों और अपने सहयोगियों के लिए पूरी ताकत झोंक दी। जिसमें राजनेताओं ने जमकर एक दूसरे पर निशाना साधा और अपने-अपने उम्मीदवारों के लिए वोट अपील की।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features