ना काम की टेंशन, ना डेडलाइन का सिरदर्द। कौन नहीं चाहेगा कि वह एक ऐसी कंपनी में काम करे जहां काम बोझ ना लगे। लेकिन बढ़ती प्रतिस्पर्धा के दौर में काम का स्ट्रेस भी बढ़ता ही है। मगर ऐसी भी कई कंपनियां हैं जो अपने कर्मचारियों के स्ट्रेस को कम करने के लिए क्या नहीं करती हैं। कम काम के घंटे, अच्छा माहौल, ये सभी कंपनी अपने कर्मचारियों का खास खयाल रखती हैं।
CAT परीक्षा में मेहंदी, जूते, हेल्थ बैंड पर बैन, जान लें ये 10 जरूरी बातें
गूगल
सिर्फ सर्च इंजन के मामले में ही नहीं, अपने कर्मचारियों के मामले में भी गूगल अव्वल है। बढ़िया खाने से लेकर मनोरंजक कार्य, गूगल में काम करने वालों की मौज है। गूगल अपने कर्मचारियों को अपने शौक पूरे करने के लिए भी खूब प्रोत्साहित करता है। यही नहीं, शुक्रवार का दिन तो जैसे मौज का ही दिन होता है। गूगल शुक्रवार को ‘Thank God It’s Friday’ नाम से एक कार्यक्रम रखता है जिसमें शाम 4 बजे के बाद सभी कर्मचारी एक-दूसरे से मिलते हैं।
फ्लिपकार्ट
अच्छी सैलेरी और अच्छी छुट्टियां। ई-कामर्स कंपनी फ्लिपकार्ट में काम करने के कई फायदे हैं। फ्लिपकार्ट अपनी मैटरनिटी लीव की वजह से पहले ही महिलाओं की पहली पसंद है, अब उसने मर्दों के लिए भी पैटरनिटी लीव देने का फैसला किया है। वहीं फ्लिपकार्ट अपने उस कर्मचारी को 50,000 की राशि देता है जिसने किसी बच्चे को गोद लिया है। गोद लेने वाले माता या पिता को बाकि कर्मचारियों के जैसे ही छुट्टी मिलती है।
जे.डब्लू. मैरियट
जिम, खाने पर छूट, हेल्थ इंशोरेंस, दुनिया घूमने का मौका, दोस्ताना माहौल और ना जाने क्या-क्या है जो जे.डब्लू. मैरियट को काम करने के लिहाज से एक बेहतरीन कंपनी बनाता हैं। मैरियट अपने कर्मचारी को अच्छे पैकेज के अलावा परफार्मेंस के अनुसार इंसेनटिव्स भी देती है। अपने जन्मदिन के दिन कर्मचारी यहां बिना पैसे दिए खाने और रहने का भी मजा ले सकते हैं।
अॅक्सेंचर
छुट्टी चाहिए लेकिन खत्म हो गई हैं? अॅक्सेंचर में काम करने वालों को कभी यह खयाल नहीं सताता। यहां कर्मचारी अपने साथ काम करने वाले से छुट्टी मांग सकते हैं। ‘Hours That Help’ नाम से पॉलिसी के अंतर्गत कर्मचारी अपने किसी साथ काम करने वालों को छुट्टी दान दे सकते हैं। महिला कर्मचारियों को लुभाने के लिए अॅक्सेंचर ने मैटरनिटी लीव बढ़ा कर 5 महीने की कर दी है।
अमेरिकन एक्सप्रेस
अमेरिकन एक्सप्रेस अपने कर्मचारियों को काम के साथ मस्ती करने का भी पूरा मौका देती है। हर त्योहार पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, युवाओं के लिए खास मजेदार खेल, कर्मचारियों के लिए यहां काफी कुछ है। सुविधा देने के मामले में भी अमेरिकन एक्सप्रेस किसी से कम नहीं है। स्मार्ट सेविंग्स से लेकर ऑनसाइट हेल्प डेस्क, कई ऐसी सुविधाएं हैं जो कर्मचारियों को लुभाती हैं।
रिलायंस जियो में 12वीं पास के लिए नौकरी , इतनी मिलेगी सैलेरी
गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स
गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ना ही सिर्फ अपने कर्मचारियों का खयाल रखता है, बल्कि आने वाले टैलेंट को भी बढ़ावा देता है। Godjrej LOUD (Live Out Ur Dream) नाम से गोदरेज कॉलेज कैंपस में बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है। अपनी महिला कर्मचारियों को गोदरेज 6 महीने की पेड लीव भी देता है। दोस्ताना माहौल और काम का कम प्रेशर होना भी गोदरेज को एक बढ़िया कंपनी बनाता है।
भेल
पब्लिक सेक्टर की भारत हैवी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड एक महारत्न कंपनी है। सरकारी नौकरी करने वालों की यह पहली पसंद रही है। ढेर सारी छुट्टियां, अच्छा पैकेज, रहने के लिए बढ़िया घर और सस्ती कैंटीन, भेल अपने कर्मचारियों को कई सुविधा देता है। वह अपने कर्मचारियों को अपने परिवार की तरह मानता है।
इसके अलावा सैप लैब्स, कोका कोला, आईटीसी जैसी कई और कंपनियां हैं जो अपने कर्मचारियों खुश रखती हैं। इनके लिए सिर्फ काम ही नहीं, कर्मचारी भी मूल्यवान हैं।