महाबलीपुरम: देश का नाम विदेश में बदनाम करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। तमिलनाडु में विदेशी महिला के साथ रेप की वारदात सामने आई है। विदेशी महिला जर्मनी की रहने वाली है।

विदेशी महिला के साथ हैवानियत भरी वारदात महाबलीपुरम में हुई। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। मीडिया की खबरों के मुताबिक महिला को लूटपाट के मकसद से घेरा गया था। उसने बताया कि पहले आरोपियों ने उसपर हमला किया और सामना लूटने लगे। विरोध करने पर उन्होंने उसका साथ दुराचर किया और उसे घायल करके फरार हो गए।
अपने साथ हुई इस घटना का महिला पर गहरा असर लगा है। वह कुछ बोलने के हालत में नहीं है। पुलिस ने मामले में कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत मिलने के बाद उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features