जानिए 22 जून 2020 का राशिफल

राशियों का असर

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

विशेष: आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष प्रारंभ।

राशिफल

मेष: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। परिवार के किसी महिला के कारण तनाव मिल सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। सचेत रहने की जरूरत है।

वृष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। संबंधों में मधुरता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मिथुन: रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। बहुप्रीतक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यावसायिक स्तर पर सफलता की प्रबल संभावना है।

कर्क: चली आ रही परेशानी दूर होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

सिंह: संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सामाजिक दूरी का ख्याल रखें।

कन्या: किसी समाचार से दुखी हो सकते हैं। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। ईश्वर की आराधना से कष्ट दूर होंगे।

तुला: उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया प्रयास सफल होगा।

वृश्चिक: भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे, सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा।

धनु: पारिवारिक तनाव और आर्थिक उलझनें स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं। सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यवसाय के स्तर पर सोच-समझकर निर्णय लें।

मकर: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मन में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कुंभ: विरोधी सक्रिय हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। धैर्य से कार्य लें। ईश्वर की आराधना में मन लगाएं।

मीन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यवसाय के लिए किया जा रहा प्रयास सफल होगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com