12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज का पंचांग
दिन: शुक्रवार, अधिक आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, नवमी का राशिफल।
आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।
आज का दिशाशूल: पश्चिम।
राशिफल
मेष: उच्च अधिकारी का सहयोग मिल सकता है, लेकिन विष योग होने के कारण दिक्कत आ सकती है, वाणी पर संयम रखें। घर के मुखिया से विवाद हो सकता है।
वृष: आर्थिक पक्ष में सुधार होगा। धर्म गुरु या पिता से वैचारिक मतभेद होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
मिथुन: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक कार्य में व्यस्त होंगे, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।
कर्क: दांपत्य जीवन के लिए विष योग कष्टदायी है। पिता या संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
सिंह: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। ईश्वर में आस्था बढ़ेगी। पीली वस्तुओं का दान करें। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।
कन्या: संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। वाणी पर संयम रखने से पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
तुला: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, जबकि मातृ पक्ष से तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
वृश्चिक: अधीनस्थ कर्मचारी या पड़ोसी से तनाव मिल सकता है। रिश्तों में उदासीन न रहें। अज्ञात भय तनाव का कारण बन सकता है। वाणी पर संयम रखें।
धनु: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन वाणी पर संयम न रखने से कुछ पारिवारिक एवं कुछ व्यावसायिक समस्या आ सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी।
मकर: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। यश, कीर्ति, उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन यात्रा के दौरान सतर्क रहें।
कुंभ: स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। खान-पान में विशेष रूप से ध्यान रखें। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। ईश्वर में आस्था बढ़ेगी। संबंधों में मधुरता आएगी।
मीन: व्यावसायिक और आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा।
तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।
 TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
				 
						
					