रामपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने भमौरा के शिव मंदिर को नमन करते हुए अपनी बात शुरू कर राजा राम सिंह को कठौरिया को भी याद किया। उन्होंने कहा कि एक वक्त था जब रामपुर में कानून की हालत बदतर थी।
उन्होंने कहा कि रामपुर का चाकू हिंसा के लिए मशहूर था। आज यहां का वायलिन दुनिया में फेमस है। बरेली रोड स्थित भारत गार्डन में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चार सौ पार सीट जीतकर फिर से नरेंद्र मोदी को पीएम बनाना है।
इसलिए घनश्यान लोधी को संसद पहुंचाना जरूरी है। आज लोगों में आत्मविश्वास बढ़ा है। प्रधानमंत्री ने राजनीति का कल्चर बदल दिया है। कहा कि घमंडिया गठबंधन भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहा है। मोदी ने कहा, देश से भ्रष्टाचार हटाओ।
यह पूरा घमंडिया गठबंधन बेल पर है। मंच पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, प्रत्याशी घनश्याम लोधी, जेपीएस राठौर, बलदेव सिंह औलख, हंसराज, जयवंत सैनी, हरिसिंह ढिल्लो, विधायक आकाश सक्सेना मौजूद रहे।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features