वेलेंटाइंस डे पर दुनियाभर में प्रेमी अपने प्यार का इजहार करते हैं और इस दिन को मनाते हैं। वैसे तो यह दिन चॉकलेट, गिफ्ट, डेटिंग और रोमांस के अलावा मस्ती के साथ मनाया जाता है लेकिन दुनिया के कई देशों में इसे मनाने का अंदाज अलग ही है। हम आपको बताते हैं कि किस देश के लोग प्यार के इस दिन को कैसे मनाते हैं।

वैलेंटाइन डे पर राशि के अनुसार करें प्यार का इजहार, लव लाइफ हो जाएगी रंगीन
जापान- लड़कियां करती हैं शुरुआत
यहां वेलेंटाइंस डे मनाने के तरीका बेहद अलग और खास होता है। लड़कियां उसे गिफ्ट या चॉकलेट्स देती हैं जिन्हें वो पसंद करती हैं। इसके बाद इसे लेने वाला साल के किसी भी दिन उन्हें पत्र के माध्यम से इसका जवाब देता है। गिफ्ट की जाने वाली चॉकलेट का भी अपना मतलब होता है। अगर कोई लड़की गिरि चोको गिफ्ट करती है तो इसका मतलब है कि वो लड़के से प्यार नहीं करती केवह सोशल ऑब्लिगेशन के लिए दे रही है वहीं होनमेइ चोको उसे दी जाती है जिसे वो प्यार करती है।
दक्षिण कोरिया- प्यार नहीं मिला तो ब्लैक डे
यहां पर लड़कियां उसे गिफ्ट देती हैं जिसे वो प्यार करती हैं और इसका जवाब लड़के एक महीने बाद पड़ने वाले व्हाइट डे पर देते हैं। अगर इस दिन लड़की को को रिटर्न गिफ्ट नहीं मिलता तो इसका मतलब उसका प्यार कबूल नहीं हुआ और वो इस तरह के ठुकराई हुई अन्य लड़कियों के साथ मिलकर काली नूडल्स खाती हैं। कुछ का कहना है कि काली नूडल्स खाना सिगल लाइफ का जश्न मनाना है।
डेनमार्क- छिपे संदेश में ढूढों प्रेमी
यहां पर वेलेंटाइंस डे मनाने का अपना तरीका है। यहां के लोग एक पेपर पर कविता और और कुछ लिखकर भेजते हैं लेकिन इसमें भेजने वाले का नाम नहीं होता। इसे गीकब्रीव कहते हैं। लेटर पाने वाले को कविता पढ़कर पहचानना होता है कि यह पत्र उसे किसने भेजा है। अगर वो ऐसा करने में कामयाब होता है तो इस्टर के दिन पत्र भेजने वाले को इस्टर एग देकर इसका इजहार करता है।
ब्राजील- रेंडम हार्ट ते बनती है जोड़ी
ब्राजील में इस दिन को मनाने के लिए लड़कियां एक जगह पर किसी टोपी या बक्से में उस लड़के का नाम लिखकर रख देती हैं जो उनका सिक्रेट क्रश होता है। इसके बाद 12 तारीख को एक-एक करके वो इसमें से नाम निकालती हैं और जिसके हाथ जिस नाम की चिट्ठी आती है वो उसी से शादी करती है।
फ्रांस- नहीं बनी जोड़ी तो जलाते हैं तस्वीरें
वैसे तो फ्रांस के पेरिस में प्यार हवा में बहता है लेकिन यहां वेलेंटाइंस डे मनाने का अपना तरीका है। इस दिन यहां लड़के अपनी पसंद की लड़की के पास जाकर उससे जोड़ी बनाने के लिए कहते हैं। दिन के अंत तक अगर किसी लड़की को उसका बॉयफ्रेंड नहीं मिलता तो वो अपनी तरह अकेली रह गई लड़कियों के साथ मिलकर अपने पसंद के लड़के की तस्वीर जलाती हैं जो उन्हें छोड़कर किसी और लड़की को प्रपोज कर देता है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features