बाकूः अजरबैजान के राष्ट्रपति इलहाम अलीयेव ने मंगलवार को पेशे से डॉक्टर अपनी पत्नी को उपराष्ट्रपति नियुक्त कर दिया। उन्होंने राष्ट्रपति कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर इस नियुक्ति के बारे में जानकारी दी।

अब अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी ने लगाया कोच पर दुष्कर्म का आरोप
2005 से संसदीय भूमिका निभा रहीं महिरबान का इस पद पर पहुंचना तब संभव हो पाया, जब राष्ट्रपति ने सितंबर 2016 में संविधान में संशोधन किया। राष्ट्रपति ने किसी राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए आवश्यक न्यूनतम उम्र (35 ) का प्रावधान भी समाप्त कर दिया।
चौका देने वाली ख़बर: मात्र पांच साल की उम्र में मां बनी ये लड़की…
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अजरबैजान में लोक साहित्य और संगीत विरासत के संरक्षण और विकास के क्षेत्र में उनके काम के कारण वर्ष 2004 में मेहरिबान को यूनेस्को ने सद्भावना राजदूत बनाया था। वह देश की जिम्नास्टिक्स फेडरेशन की अध्यक्ष और सांसद भी हैं। अलीयेव 2003 से देश के राष्ट्रपति हैं।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features