भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का आखिरी मैच चैन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है। चौथे दिन लंच के बाद भारत ने 500 का आंकड़ा पार कर लिया है। खबर लिखे जाने तक भारत ने 5 विकेट खोकर 563 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही टीम इंडिया ने पहली पारी में 85 रन की बढ़त हासिल कर ली है। अश्विन ने सिक्स जड़कर भारत को बढ़त दिलाई। भारत के लिए करुण नायर दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे हैं वह 182 रन पर खेल रहे हैं। वहीं अश्विन 47 रन बनाकर नाबाद हैं। अश्विन और नायर के बीच 128 रन की साझेदारी हो गई है। चौथे दिन भारत ने एकमात्र विकेट मुरली विजय का गंवाया यह भारतीय पारी का पांचवा विकेट था। मुरली 29 रन बनाकर डॉसन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
