नेपाल में कई स्थानों पर हुई बारिश के बाद आई बाढ़ ने कहर बरपाया हुआ है। नेपाल के बागलंग में बीती रात जमकर बारिश हुई। भारी बारिश की वजह इलाके में बाढ़ और भूस्खलन की घटना सामने आई है। घटना में कम से कम 2 लोगों की मौत होने की खबर है। साथ ही अब तक 8 लोग लापता हो गए हैं। 
बता दें कि इससे पहले देश में अछाम जिले के रामरोशन ग्रामीण नगर पालिका में बाढ़ आई थी। इस दौरानछह लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य लोग लापता हो गई थी। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अछाम जिले के रामरोशन ग्रामीण नगर पालिका में बाढ़ आने से छह लोगों की मौत हो गई है और 11 लोग लापता हुए हैं। हादसे में नारे गए छह लोगों में से तीन पुरूष और तीन महिलाएं हैं।
दरअसल, स्थानीय कैलाश धारा पर भी कुछ दिन पहले रात भर हुई बारिश के बाद बाढ़ आ थी, जिससे ग्रामीण नगरपालिका के सैनीबाजार इलाके में 22 घर बह गए।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features