लखनऊ : रात में सोने के लिए जाने से पहले जो लोग तेज आवाज में गाने सुनते हैं वे बेहतर सेक्स संबंध बना पाते हैं।वर्तमान समय में विदेश ही नहीं बल्कि भारत में भी लोगों की सेक्स के प्रति रुचि बढ़ती जा रही है। हाल ही में यौन संबंध से संबंधित एक शोध सामने आया है।
शोध के मुताबिकए रात में सोने के लिए जाने से पहले जो लोग तेज आवाज में गाने सुनते हैं वे बेहतर सेक्स संबंध बना पाते हैं। यह सर्वे ऑडिया हार्डवेयर कंपनी सोनोस और ऐपल म्युजिक ने 30000 लोगों से उनकी राय पूछकर किया है। इसके साथ ही इसमें दुनियाभर के अलग अलग देशों के सैकड़ों परिवारों को भी शामिल किया गया है। दो सप्ताह तक चले इस शोध में शोधकर्ताओं ने सभी परिवारों को दो समूहों में बांटा। एक समूह को रात में तेज आवाज में गाने सुनकर यौन संबंध बनाने के लिए कहा गया तो वहीं अन्य को बिना गाने सुने यौन संबंध बनाने के निर्देश दिए गए। शोध के परिणामों में सामने आया कि तेज आवाज में संगीत सुनने वाले तकरीबन 67 फीसद लोग सेक्स का बेहतर तरह से आनंद उठा सके थे।
शोध से जुड़े डेनियल जे लेविटिन ने कहा दुनिया में ज्यादातर लोग अगर यौन संबंध बनाने से पहले तेज आवाज में गाने सुन लें तो वे सेक्स संबंध बेहतर तरीके से मना पाएंगे। यह सभी बातें इस शोध में सामने भी आई हैं। उन्होंने बताया कि संगीत सुनने से दिमाग में न्यूरोट्रांसमीटर डोपामाइन का स्त्राव तेज गति से बढऩे लगता है और यही वजह है कि लोग यौन संबंध बनाते हुए बेहतर महसूस करते हैं।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features