लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में सोमवार की देर रात सोते वक्त एक महिला व एक युवती को तेजाब फेंक दिया गया। तेजाब के इस हमले में दोनों गंभीर रूप से झुलस गयीं और दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है।
बहराइच पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामगांव के गंभीरवा बाजार की रहने वाली एक महिला ने बताया कि रात में वह परिवार वालों के साथ घर में सो रही थी। रात करीब दो बजे एक व्यक्ति दरवाजा खोल कर घर में घुस आया। कमरे में सो रही बहू के सिर पर तेजाब डाल दिया। इसके बाद बड़ी बेटी के चेहरे पर भी तेजाब फेंक दिया।
इनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में परिवार वालों ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी। पुलिस ने छानबीन करते हुए इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
एसओ विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच.पड़ताल की जा रही है। ग्रामीणों की माने तो छह माह पहले युवती के पति पर भी सोते समय तेजाब फेंका गया थाए जिससे उसका चेहरा गंभीर रूप से झुलस गया था। उस समय तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features