खूबसूरत आंखें चेहरे की पर्सनैलिटी को बढ़ाती है। वहीं, घनी पलकें आपकी खूबसूरत आंखों का अहम हिस्सा है। सभी लड़कियों की पलकें घनी नहीं होती इसलिए कुछ लड़कियां नकली पलकों का इस्तेमाल भी करती हैं।
अगर आप भी घनी पलकें पाना चाहती है तो नैचुरल तरीके को अपनाएं। तेल का इस्तेमाल करके भी पलकें घनी होती है। आज हम आपको कुछ तेल बताने जा रहे है जिसका इस्तेमाल करने से पलकें घनी होगी। तेल लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि यह आंखों में न जाए।
1. नारियल तेल: नारियल तेल त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद विटामिन्स पलकों को घना बनाने में मददगार है। रात को सोने से पहले नारियल तेल को कॉटन से अपनी पलकों पर लगाएं। रातभर लगा रहने दें और सुबह उठकर धो लें।
2. तिल तेल: तिल के तेल में विटामिन, मिनरल्स और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। रात को तेल पलकों पर लगाकर सोएं। इससे पलकें मजबूत और घनी होगी।
3. ऑलिव ऑयल: ऑलिव ऑयल पलकों को घना बनाने में बहुत मददगार है। रात को सोने से पहले इसे पलकों पर लगाएं। सुबह उठकर धो लें।
4. बादाम तेल: रात को सोने से पहले बादाम तेल को पलकों पर लगाएं। सुबह उठकर धो ले। इसमें विटामिन पाया जाता है जिससे पलकें घनी और मजबूत होती। कुछ हफ्ते लगातार एेसा करें।