पहाड़ों पर शीतलहर का प्रकोप, मैदानी इलाकों में बारिश का अलर्ट

दिल्ली में ठंडी हवाओं के कारण ठंडक बरकरार है। सुबह के समय सर्द हवाएं और शाम को हल्की ठिठुरन वाली ठंड महसूस की जा रही है। जहां दिन में खिली धूप देखने को मिलती है वहीं सुबह, शाम और रात तीनों पहर के मौसम का मिजाज बदला नजर आता है। वहीं कई इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 14 फरवरी से देश के अलग-अलग राज्यों में बारिश की संभावना है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार सुबह हल्का कोहरा होगा। दिन में आकाश साफ रहेगा। बाद में शाम को आकाश में हल्के बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बुधवार को हल्की वर्षा या बूंदाबांदी भी हो सकती है।

बिहार में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी
बिहार में मौसम शुष्क बना हुआ है। कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 13 और 14 फरवरी को प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम एवं दक्षिण-मध्य भागों में मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पहाड़ों पर शीतलहर का प्रकोप
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के बाद अब लोगों को शीत लहर सता रहा है। शिमला शहर काे छोड़कर बाकी सभी प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया है। प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मैदानी क्षेत्राें में लाेगाें काे इसी तरह ठंड का सामना करना पड़ सकता है। माैसम विभाग ने 16 फरवरी तक प्रदेश में सभी स्थानों पर माैसम के साफ बने रहने की संभावना जताई है। इससे प्रदेश के मैदानी क्षेत्राें में काेहरे की स्थिति बनी हुई है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा दक्षिण उत्तर प्रदेश, दक्षिण बिहार, झारखंड सहित अन्य क्षेत्र में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की गई है। वहीं, 12 से 14 फरवरी के बीच दक्षिणी उत्तर प्रदेश, दक्षिणी बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्व और पश्चिम भारत के कुछ से कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की भविष्यवाणी की है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com