महाराष्ट्र के राज्यपाल सीवी राव ने विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति की हैसियत से जिस कुलपति को अपदस्थ किया है, वह अमेरिकी नागरिक हैं। राज्यपाल ने पंजाबराव देशमुख कृषि विद्यापीठ के कुलपति डॉ. रविप्रकाश जी. दानी को कुलपति पद से बर्खास्त कर दिया।
बड़ी खबर: समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता के बेटे को हिंदू लड़की से की शादी करने के सम्बन्ध में फोन पर मिली जान से मारने की धमकी
यह विद्यापीठ पूर्वी महाराष्ट्र के अकोला में स्थित है। कुलपति को पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के 15 दिनों पहले ही हटाया गया है। दानी अपनी मेज पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की तस्वीर रखते थे। दो साल पहले इसी बात को लेकर विवाद पैदा हुआ था। आपत्ति के बाद उन्होंने तस्वीर हटा दी थी।
राज्यपाल ने महाराष्ट्र सरकार के कानून एवं न्याय विभाग परामर्श के बाद यह कदम उठाया। इसके साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र के महाधिवक्ता और विदेश मंत्रालय से भी सलाह ली। शनिवार को राजभवन से जारी बयान में यह जानकारी दी गई है।
दानी को पदमुक्त करने की मांग दो साल से जारी थी। विश्वविद्यालय के कुछ अधिकारियों ने उनकी मेज पर ओबामा की तस्वीर रखा पाया था। 14 अगस्त 2012 को कुलपति बनाए गए दानी को अगले महीने 13 को रिटायर होना था।
दुनिया के जानेमाने जीव विज्ञानी दानी टेक्सास विश्वविद्यालय में काम कर चुके हैं। अकोला से भाजपा विधायक रणधीर सावरकर ने उनके विदेशी नागरिक होने का मामला कई मंचों पर उठाया था। प्रमुख किसान नेता किशोर तिवारी ने कहा कि दानी ने केवल बायो-टेक्नोलॉजी को बढ़ावा दिया। यही तकनीक देश में किसानों की दुर्दशा के लिए जवाबदेह है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features