नई दिल्ली – सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म बन गया है, जिसने लोगों को अपनी बात दुनिया का सामने रखने का मौका दिया है। लेकिन, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कुछ फैलाते रहते हैं। लेकिन, सबसे हैरानी की बात ये है कि लोग आँख बंद करके ऐसी बातों पर भरोसा भी कर लेते हैं। शायद आपको याद होगा कि कुछ सालों पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला था, जिसमें 3 लड़कियाँ एक पिल्ले को पैरों से कुचलती हुई नज़र आ रही थीं। लेकिन, अब इस वीडियो की जो सच्चाई सामने आई है वह होश उड़ाने वाली है।
इस वीडियो में क्या था?

दरअसल, इस वायरल हुए वीडियो में एक पिल्ले को तीन लड़कियां बेरहमी से मारते, उसके ऊपर चढ़ते और उसे लात मारते दिखाई दे रही थीं। एक मासूम से जानवर के साथ ऐसा व्यवहार होता देख सोशल मीडिया के होनहारों का दिल पसीज गया और इस वीडियो को देखते ही देखते करोड़ों लोगों ने शेयर और देख ड़ाला। वीडियो सामने आने के बाद हर किसी में इन लड़कियों को लेकर गुस्सा था। लोग इंन्सानियत की दुहाई देने लगे और पिल्ले के प्रति अपनी दया दिखाने लगे। लेकिन, इस वीडियो के बारे में ज्यादा कुछ लोगों को पता नहीं चल सका।
कब और क्यों वायरल हुआ था ये वीडियो?

यह वीडियो पहली बार लोगों के सामने साल 2013 में आया था। इंटरनेट पर पहली बार सामने आने के बाद इस वीडियो को करीब 50 हजार लोगों ने शेयर किया और करोड़ो लोगों ने देखा। लेकिन, इस बात की सच्चाई कोई नहीं जान पाया की यह वीडियो कहां का है और किसने इसे फैलाया है। दरअसल, इस वीडियो को जिसने इंटरनेट पर अपलोड किया था उसके पीछे उसका एक खास मकसद था। जो पूरा हो गया। वीडियो में एक पिल्ले को तीन लड़कियां बेरहमी से मारते, उसके ऊपर चढ़ते और उसे लात मारते दिखाई दे रही थीं और लोग उन्हें कोस रहे थे।
क्या है इस वीडियो की सच्चाई?

दरअसल, इस वीडियो की पहली सच्चाई ये है कि यह इंडिया का नहीं बल्कि फिलीपींस का है। दूसरी सच्चाई ये है कि इन तीनों लड़कियों को पिल्ले के साथ ऐसा करने के लिए पैसे दिए गए थे। यह ओरिजिनल वीडियो करीब 20 मिनट का था, लेकिन जो वीडियो इंडिया में वायरल हुआ वह केवल पांच मिनट का था। ऐसे वीडियो बनाने और उसे वायरल करने के पिछे का मकसद पैसा कमाना होता है। दुनिया में कुछ ऐसे लोग हैं जिन्हे जानवरों को तड़पता देखना अच्छा लगता है और वो इसके लिए पैसे देते हैं। यह वीडियो भी ऐसे ही लोगों के लिए पैसे कमाने के उद्देश्य से बनाया गया था। देखें वीडियो –
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features