पुतिन ने गुरुवार को अमेरिकी मतदान के नतीजे पर पहली सार्वजनिक टिप्पणी में डोनाल्ड ट्रंप को चुनावी जीत पर बधाई दी। के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में रूस की हार चाहने के लिए अमेरिका की निंदा की है। कहा नई विश्व व्यवस्था आकार ले रही है। पश्चिमी देशों के नेतृत्व वाली व्यवस्था खत्म हो रही है। ब्रिक्स देश इस व्यवस्था में जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में रूस की हार चाहने के लिए अमेरिका की निंदा की है। कहा, नई विश्व व्यवस्था आकार ले रही है। पश्चिमी देशों के नेतृत्व वाली व्यवस्था खत्म हो रही है। इसलिए कई जगह युद्ध हो रहे हैं। ब्रिक्स देश इस व्यवस्था में जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं। इसके साथ ही पुतिन ने गुरुवार को अमेरिकी मतदान के नतीजे पर पहली सार्वजनिक टिप्पणी में डोनाल्ड ट्रंप को चुनावी जीत पर बधाई दी।
पश्चिमी देश रूस की रणनीतिक हार देखना चाहते हैं
पुतिन की यह टिप्पणी सोची के ब्लैक सी रिसार्ट में एक अंतरराष्ट्रीय मंच सम्मेलन के दौरान एक भाषण के बाद आई। सोची के ब्लैक सी रिजार्ट में आयोजित वालदाई विचार-विमर्श में पुतिन ने कहा, हम एक खतरनाक रेखा के करीब आ गए हैं। पश्चिमी देश रूस की रणनीतिक हार देखना चाहते हैं।
अमेरिका के नेतृत्व वाला सैन्य गठबंधन अराजकता का शिकार
पश्चिमी देशों के नेता यह रोमांचक खेल उस देश के साथ खेल रहे हैं जिसके पास विश्व में सबसे ज्यादा परमाणु हथियार हैं। ये देश 1991 में सोवियत संघ के विघटन के बाद से रूस को हारते हुए देखना चाहते हैं लेकिन ऐसा कभी नहीं होगा। पुतिन ने कहा, अमेरिका के नेतृत्व वाला सैन्य गठबंधन अराजकता का शिकार है।
रूसी राष्ट्रपति ने कहा, रूस ने कभी भी पश्चिमी देशों को दुश्मन नहीं माना लेकिन अमेरिका और उसके सहयोगी हमेशा मास्को को अलग-थलग करने में जुटे रहे। लेकिन अब दुनिया बदल रही है। बहुत से शक्तिशाली देश नहीं चाहते हैं कि रूस को अलग-थलग किया जाए। इसलिए विश्व व्यवस्था बदल रही है। विश्व अब वा¨शगटन या ब्रसेल्स की श्रेष्ठता नहीं देखना चाहता है।
जमीनी हकीकत देख मध्यस्थता कर यूक्रेन युद्ध बंद कराए पश्चिम : रूस
रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव सरगेई शोइगु ने डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति निर्वाचित होने के एक दिन बाद गुरुवार को कहा कि पश्चिम यह स्वीकार करे कि यूक्रेन युद्ध में रूस जीत रहा है और तभी इसे बंद कराने के लिए मध्यस्थता करे। ट्रंप ने प्रचार के दौरान कहा था कि वह 24 घंटे के भीतर यूक्रेन में शांति स्थापित कर सकते हैं, लेकिन वह यह कैसे करेंगे इसके बारे में उन्होंने थोड़ा ही संकेत दिया था।
पुतिन ने युद्ध समाप्त करने के लिए 14 जून की समयसीमा तय की
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सहयोगी सरगेई ने कहा कि पश्चिम ने यूक्रेन युद्ध को रूस को रणनीतिक रूप से पराजित करने के लिए शुरू कराया था। स्थितियां कीव के पक्ष में नहीं हैं। पश्चिम के पास अब जमीनी हकीकत स्वीकार करते हुए मध्यस्थता का विकल्प बचा है। पुतिन ने युद्ध समाप्त करने के लिए 14 जून की समयसीमा तय की है।
रूसी हमले में चार की मौत
उधर रूस की सेना ने पूर्वी यूक्रेन की दो और बस्तियों पर कब्जा कर लिया। रात भर चले रूस के ड्रोन हमलों से चार लोगों की मौत हो गई। एक चिकित्सा सुविधा, एक बिजनेस सेंटर समेत कई भवन क्षतिग्रस्त हो गए। रूसी ड्रोन के हमले में उत्तरी क्षेत्र के ऊर्जा केंद्र क्षतिग्रस्त होने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
 TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
				 
		
		 
						
					 
						
					