इस खबर को पढ़कर आप भी चौंक जाएंगे। एक नये शोध से पता चला है कि प्रेगनेंसी के वक्त जो महिलाएं गांजे का सेवन करती हैं उनके लिए समय पूर्व जन्म का जोखिम लगभग पांच गुना बढ़ जाता है। यह जानकारी आस्ट्रेलिया में हुए एक अध्ययन में सामने आयी है। यह शोध ‘रिप्रोडक्टिव टॉक्सिकोलॉजी’ पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

पढि़ए! इस टाफी को खाकर बनाये संबंध तो मिलेगा भरपूर आनंद
आस्ट्रेलिया के एडिलेड स्थित रॉबिन्सन रिसर्च इंस्टीट्यूट के क्लेयर रॉबर्ट्स ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, आयरलैंड और ब्रिटेन की लगभग 5,500 से अधिक गर्भवती महिलाओं पर किये गये विश्लेषण से यह परिणाम सामने आया कि अगर महिलाएं गर्भावस्था के दौरान गांजे का उपयोग नहीं करती हैं तो अन्य जोखिमों को छोड़कर छह प्रतिशत समय पूर्व जन्मों को रोका जा सकता है। वहीं अगर गर्भावस्था के 20 सप्ताह तक वे गांजे का सेवन करती हैं तो यह खतरा पांच गुना अधिक बढ़ जाता है।
हॉट योगा करती इस लड़की की फोटो देखकर पागल हो जाएंगे
अध्ययनकर्ताओं ने अन्य कारकों जैसे सिगरेट, आयु, मोटापा, सामाजिक-आर्थिक स्थिति से जुड़े कामों का गर्भावस्था की जटिलताओं से संबंध का भी आकलन किया है। क्लेयर ने बताया कि इस निष्कर्ष के आधार पर हमें लगता है कि इसे गर्भवती महिलाओं और उनके बच्चों के लिए एक प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य चिंता का विषय मानना चाहिए।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features