चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद में मंगलवार देर रात जिला कारागार में बंद बंदी ने फंसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई।

यह घटना चित्रकूट के रगौली जेल की है। यहां प्रेमिका की हत्या के आरोप बंदी राम बाबू ने शौचालय में बेड शीट से फांसी लगा ली। जानकारी के अनुसार वह जेल में 8 दिनों से बंद था। घटना में जेल प्रशासन की घोर लापरवाही उजागर हुई है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। बंदी की आत्महत्या मामले में जेलर प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि बेड शीट नहीं गमछे से बाथरूम में जाकर फांसी लगाई है। घटना की जांच के लिए न्यायिक कमेटी और विभागीय कमेटी गठित कर दी गई है। 10 मई को बंदी जेल आया था। इसके पूर्व बंदी राम बाबू राजापुर थाना क्षेत्र के नादिन गांव के पास 4 बच्चों की मां प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बंदी रगौली निवासी था।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features