‘फ्रीडम एट मिडनाइट’ से जुड़े आरिफ जकारिया और इरा दुबे

निखिल आडवाणी ने जब से अपनी वेब सीरीज ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’ का एलान किया है, दर्शकों का उत्साह देखने लायक है। बीते दिनों सीरीज की पहली झलक सामने आई थी। साझा की गईं तस्वीरों में सिद्धांत गुप्ता को पंडित जवाहर लाल नेहरू, चिराग वोहरा को महात्मा गांधी और राजेन्द्र चावला को सरदार वल्लभभाई पटेल की भूमिका में देखा गया। अब निर्देशक निखिल आडवाणी ने मोहम्मद अली जिन्ना और जिन्ना की बहन फातिमा की भूमिका निभाने वाले कलाकारों के नाम से भी पर्दा उठा दिया है।

निखिल आडवाणी ने इस साल जनवरी के आखिर में पोस्ट साझा कर सीरीज की शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी थी। मई में पहली झलक सामने आई। अब सीरीज से दो नए कलाकारों के जुड़ने की जानकारी भी निखिल आडवाणी ने ही इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए साझा की है। ये दो कलाकार हैं- आरिफ जकारिया और इरा दुबे।

आरिफ जकारिया बहुप्रतीक्षित सीरीज ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’ में पाकिस्तानी लीडर मोहम्मद अली जिन्ना की भूमिका में दिखेंगे। वहीं, जिन्ना की बहन फातिमा का किरदार इरा दुबे अदा करती दिखेंगी। ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’ सीरीज इसी नाम से लिखी लैरी कॉलिन्स और डोमिनिक लैपिएर की किताब पर आधारित है। इस किताब में भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के बारे में गहराई से लिखा गया है।

निखिल आडवाणी ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। इसमें लिखा है, ‘बंटवारे की कोई भी ऐतिहासिक कहानी मोहम्मद अली जिन्ना के बिना अधूरी है। चिराग वोहरा की तरह ही आरिफ जकारिया को सीरीज में कास्ट किया गया है। आरिफ बेहद पतले-दुबले, लंबे हैं। उनके देखने और ब्रिटिश लहजे में बोलने के अंदाज से मैं तुरंत समझ गया कि सीरीज के लिए जिन्ना की हमारी तलाश आखिर पूरी हो गई है’।

निखिल ने आगे लिखा है, ‘जिन्ना की बहन फातिमा हमेशा साए की तरह अपने भाई के साथ रहीं। इरा सीरीज में फातिमा की भूमिका निभा रही हैं। इसके लिए इरा ने बहुत मेहनत की है। बता दें कि राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘गांधी गोडसे एक युद्ध’ में आरिफ जकारिया, भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के नेता आचार्य कृपलानी के रोल में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा जी5 की सीरीज ‘हुतात्मा’ में वे नेहरू की भूमिका में नजर आए। वहीं, इरा को ‘स्कूप’ सीरीज में देखा जा चुका है। ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’ सीरीज सोनी लिव पर रिलीज होगी।

 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com