बरसाने में इस दिन मनाई जाएगी लट्ठमार होली, 4 मार्च फुलैरा दूज से शुरू होगा होली पर्व

फाल्गुन माह की शुरुआत 17 फरवरी, गुरुवार से हो चुकी है. इस माह में आने वाला त्योहार होली विश्व प्रसिद्ध है. लोग बेसब्री से इस त्योहार का इंतजार करते हैं. होली का त्योहार फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है. अलग-अलग हिस्सों में त्योहार को लेकर अलग रीती-रिवाज हैं. होली का पर्व 4 मार्च फुलैरा दूज से शुरू हो जाता है और होली के दिन तक चलता है. मान्यता है कि फुलैरा दूज पर मथुरा और वृंदावन में श्री कृष्ण और राधारानी के संग फूलों की होली खेली जाती है. आइए जानते हैं फुलैरा दूज से होली तक के कैलेंडर  के बारे में.

होली 2022 कैलेंडर 

04 मार्च, शुक्रवार- फुलैरा दूज

10 मार्च, गुरुवार- नंदगांव में फाग आमंत्रण महोत्सव, बरसाना में लड्डू होली, होलाष्टक प्रारंभ

11 मार्च, शुक्रवार- बरसाना में लट्ठमार होली

12 मार्च, शनिवार- नंदगांव में लट्‌ठमार होली

14 मार्च, सोमवार- रंगभरी एकादशी

17 मार्च, गुरुवार- होलिका दहन, छोटी होली

18 मार्च, शुक्रवार- होली उत्सव

फुलैरा दूज 2022- 4 मार्च शुक्रवार को फुलैरा दूज का पर्व मनाया जाएगा. इस दिन से ही होली पर्व की शुरुआत हो जाती है. फुलैरा दूज पर मथुरा और वृंदावन में श्री कृष्ण और राधारानी के संग फूलों की होली खेली जाती है.

फाग आमंत्रण महोत्सव 2022- इस दिन बरसाना की गोपियां नंदगांव के हुरयारों को फाग का निमंत्रण भेजती हैं. ये पर्व फाल्गुन के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को भेजा जाता है. इस बार 10 मार्च को मनाया जाएगा.

लड्डू होली 2022- इस पर्व 10 मार्च को नंदगांव में लाडिली जी मंदिर में मनाई जाएगी. ये पर्व नंदगांव में फाग निमंत्रण भेजने और उसे स्वीकार करने की खुशी में मनाई जाती है.

लट्ठमार होली 2022- लट्ठमार होली 11 मार्च को है. नदंगांव के हुरयारे होली खेलने बरसाना आते हैं जहां पर गोपियां उनका स्वागत रंग और लट्ठ से करती हैं.

रंगभरी एकादशी 2022- रंगभरी एकादशी 14 मार्च को है. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती काशी विश्वनाथ मंदिर में रंग गुलाल खेलते हैं.

होलिका दहन 2022- होलिका दहन 17 मार्च को है. हर साल फाल्गुन पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है.

होली 2022- होलिका दहन के अगली सुबह रंगवाली होली खेली जाती है और गुलाल लगाया जाता है. यह होली 18 मार्च को है.

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com