राहुल गांधी ने रविवार को वायनाड में आयोजित एक रैली के दौरान कहा कि ‘मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे प्रियंका गांधी जैसी बहन मिली, अब ये आप लोगों की भी खुशकिस्मती होगी कि वे आपकी भी बहन, मां और बेटी जैसी होंगी।
राहुल गांधी भी वायनाड लोकसभा सीट के उपचुनाव में अपनी बहन प्रियंका गांधी के लिए प्रचार रण में उतर गए हैं। रविवार को राहुल गांधी ने वायनाड में प्रियंका गांधी के लिए चुनाव प्रचार किया और एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि प्रियंका गांधी आपकी सबसे अच्छी सांसद होंगी।
राहुल गांधी ने रविवार को वायनाड में आयोजित एक रैली के दौरान कहा कि ‘मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे प्रियंका गांधी जैसी बहन मिली, अब ये आप लोगों की भी खुशकिस्मती होगी कि वे आपकी भी बहन, मां और बेटी जैसी होंगी। मुझे विश्वास है कि वे आपके लिए सबसे अच्छी सांसद साबित होंगी।’
रैली के दौरान प्रियंका गांधी ने भी जनता को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रियंका गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ‘मोदी सरकार सिर्फ बड़े उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है। उनका उद्देश्य उन्हें अच्छी जिंदगी देना है न कि नई नौकरियां देना। वे लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा भी नहीं दे रहे हैं। वे बस किसी भी तरीके से सत्ता में रहना चाहते हैं, और वो तरीके क्या हैं? वे आपको बांटना चाहते हैं, गुस्सा भड़काना चाहते हैं और नफरत फैलाना चाहते हैं।’
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features